धनबाद.पीएमसीएच में बच्चा बदले जाने पर जम कर बवाल
1 min read
धनबाद।
धनबाद समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे छोटे खान 9386192053……..
धनबाद.पीएमसीएच में बच्चा बदले जाने जम कर बवाल…..
धनबाद। सरायढेला पीएमसीएच में बच्चा बदले जाने का मामला प्रकाश में आया। परिजनों का आरोप है कि डिलेवरी में लड़का जन्म लिया था….
जब्कि बच्चा बदलकर बच्ची थमा दिया गया। अस्पताल प्रबंधन की इसमें सरासर लापरवाही है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ खूब हंगामा भी किया। ….
अस्पताल के चिकित्सक हंगामे को शांत कराने के प्रयास में जुटे रहे। मामला बिगड़ता देख पीएमसीएच में तैनात सुरक्षा गार्ड बुला लिया गया। चिकित्सको ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपो को बेबुनियाद ठहराया। …..
बताया जा रहा है कि दुहाटाँड़ के रहने वाले विकास दास अपनी गर्भवती पत्नी लक्ष्मी देवी को आज ही पेट में तेज दर्द उठने के बाद सुबह में पीएमसीएच में भर्ती कराया था। महिला को गायनी वार्ड में भर्ती कराया गया।…..
इसके बाद प्रसूति के लिए लेबर रूम में शिप्ट किया गया। चिकित्सको की देख रेख में डिलेवरी हुई। महिला का पति विकास महतो का कहना है कि उसकी पत्नी को लड़का हुआ इसकी जानकारी वार्ड के ही एक नर्स ने ही डिलेवरी के तीन घण्टे के बाद आकर दी।…..
इस खुशी में नर्स को 500 रुपये बतौर सगुन भी दिया। वापस दो घण्टे के बाद नर्स ने आकर बताया कि उन्हें लड़का नहीं बल्कि लड़की हुई है। विकास का यह भी कहना है कि ओपरेशन के वक्त लक्ष्मी ने जब लड़के को जन्म दिया तो उनकी मौसी ने देखा था। …..
अस्पताल प्रबंधन ने एक साजिश के तहत बच्चा बदलने का काम किया है। इधर गायनी की चिकित्सक डॉ0 उर्मिला सिंह ने कहा कि मरीज को लड़की ही हुई है। लड़का होने की बात बेबुनियाद है। परिजनों का आरोप निराधार है। …
उन्होंने कहा कि परिजन बताये जिसने भी पैसा लेकर लड़का होने की खबर दी है उसे नोकरी से सस्पेंड किया जायेगा। उन्होंने अपने दावे में यह भी कहा कि परिजन जन्मी बच्ची का डीएनए करा ले।...
डॉ0 उर्मिला सिंह ने एक आरोप परिजनों पर भी लगाया कि लिंग जांच गैर कानूनी होने के बावजूद गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच करवाई गई है।…
मरीज ने खुद ही इस बात को स्वीकार किया है। अगर ऐसा है तो पहले परिजन पर ही मामला बनता है। फिलवक्त बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
रखे आप को आप के आस पास के ख़बरोंसे आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap 9386192053