धनबाद : झारखंड वनाचल आंदोलनकारी मोर्चा ने सीएम रिलीफ फंड में दिया 55,555 का डिमांड ड्राफ्ट…
1 min read
NEWSTODAYJ धनबाद : वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ जारी संघर्ष में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से झारखंड वनाचल आंदोलनकारी मोर्चा ने शनिवार को उपायुक्त अमित कुमार को मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में 55 हजार 555 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।
यह भी पढ़े..
विवाहिता का शव फंदे से झूलता बरामद , दहेज के लिए परेशान करने का लगाया आरोप परिजन…
मोर्चा के प्रदेश संयोजक देहु महतो ने कहा कि देश में कोरोनावायरस से संघर्ष करने के लिए झारखंड वनांचल आंदोलनकारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में उपायुक्त के माध्यम से डिमांड ड्राफ्ट दिया गया है। इस विषम परिस्थिति में मोर्चा ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन किया है।
यह भी पढ़े…
हत्या की हो सीबीआई जांच नहीं तो सिद्धू कानू की प्रतिमा पर नहीं करने देंगे माल्यार्पण परिजन…
इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद महतो, ईश्वर मरांडी, जुल्फिकार अली, अतुल सिंह, हराधन रजवार, लखन प्रमाणिक, नारायण दास, हराधन दास, विष्णु मोदी, उमा यादव, शशि भूषण पांडे, शिव शंकर महतो, प्रो प्रमोद कुमार गजरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े…
JMM कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध में किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन…