धनबाद के पीच पर पशुतिनाथ सिंह ने तीसरी बार जीतकर बनायी हैट्रिक। कीर्ति झा आजाद हुए क्लीन बोल्ड। पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
धनबाद।
धनबाद के पीच पर पशुतिनाथ सिंह ने तीसरी बार जीतकर बनायी हैट्रिक। कीर्ति झा आजाद हुए क्लीन बोल्ड। पढ़ें पूरी खबर……..
धनबाद। धनबाद संसदीय सीट से फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह चुनाव जीत चुके है। इस बार उन्होंने यहाँ की चुनावी पिच पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सह कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद को न केवल क्लीन बोल्ड किया है बल्कि अपने 24 साल के नाट आउट राजनीतिक बल्लेबाजी को कायम भी रखा है।
श्री पी एन सिंह की हैट्रिक से भापाइयों से खुशी की लहर है। बताते चलें कि कार्यकर्ताओं ने अधिकारिक घोषणा के साथ ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
अबीर गुलाल लगाने और आतिशबाजी का दौर चल रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में मिठाइयां बांटी जा रही हैं। बीजेपी प्रत्याशी पीएन सिंह ने कीर्ति झा आजाद को दो लाख सैंतीस हजार नौ सौ निनानवे मतों से पराजित किया ।
श्री सिंह को चार लाख सैतालिश हजार नौ सौ नीनानवे बोट मिले और कीर्ति को 2 लाख 9996 वोट मिला ।
कृषि बाजार प्रंगण में मतों की गिनती शुरू होने के साथ प्रथम चरण के मतगणना से लेकर अंतिम चरण के मतगणना तक पीएन सिंह कीर्ति झा आजाद पर बढ़त बनाये रखें ।
बताते चलें कि पशुपतिनाथ सिंह 2009 में पहली बार सांसद बने थे 2014 की मोदी लहर में वे झारखंड में सबसे ज्यादा 2.92 लाख मतों से चुनाव जीते थे । वहीं आपको बताते चलें कि श्री सिंह अपने राजनीतिक करियर में तीन बार वार्ड पार्षद, तीन बार विधायक भी रहे हैं।
ढोल नगाड़े की थाप पर भाजपाइयों ने खूब जश्न मनाया। धनबाद सहित पूरे झारखंड में महा गठबन्धन का कोई जादू नहीं दिखा।
मतगणना स्थल के बाहर भाजपा खेमे में विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल ,बोकारो विधायक बिरंचि नारायण, हरिप्रकाश लाटा ,प्रदेश कार्य समिति के सदस्यगण, गामा मंडल ज़िला परिसद अध्य्क्ष रोबिन गोराई, मुखिया अनिता गोराई ,पंकज सिन्हा (अमित) कार्यसमिति सदस्य सह मीडिया सेल के जिला संजोजक, युवा मोर्चा के विशाल त्रिपाठी जे पी यादव, सरोज शुक्ला, नाविक मंडल, शक्ति सिंह, कृष्ण कुमार, देवाशीष मुख़र्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहीं आपको बताते चलें की भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद पीएन सिंह को बधाइयां देनेवालों का तांता लगा हुआ है।