धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में झरिया विधायक संजीव सिंह की आज कोर्ट में हुई पेशी
1 min read
(धनबाद)
धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में झरिया विधायक संजीव सिंह की आज कोर्ट में हुई पेसी
NEWSTODAY-डेस्क:धनबाद:-पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता निरज सिंह हत्याकांड मामले में धनबाद जेल में लगभग 2 साल से बंद झरिया विधायक संजीव सिंह की मंगलवार को पेशी हुई,लेकिन केस के अनुसंधान कर्ता इंस्पेक्टर निरंजन तिवारी चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण अदालत में पेश नहीं हो पाए, जिसके वजह से केस की अगली सुनवाई 3 जनवरी को करने की अपील बचाव पक्ष की ओर से की गई हैवही मीडिया से बात करते हुए विधायक संजीव सिंह ने कहा कि भले ही चुनाव के दौरान वह जेल में बंद थे लेकिन अखबार एवं अन्य माध्यमों से जो उन्हें जानकारी मिला है झरिया की जनता ने बेखौफ होकर मतदान किया है बेहतर झरिया बनाने के लिए उन्होंने एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा जताया है और इसके लिए विधायक ने तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं समेत झरिया के सभी जनता को धन्यवाद दिया।NEWSTODAYJHARKHAND.COM