धनबाद की जनता फीता काटने वाले एमपी से त्रस्त है,सिकंदर आजम
1 min read
यहाँ देखे वीडियो !
(धनबाद)
धनबाद की जनता फीता काटने वाले एमपी से त्रस्त है,सिकंदर आजम…..!
धनबाद। नेशनल कांग्रेस के कॉर्डिनेटर सिकन्दर आजम आज धनबाद दौरे पर पंहुचे। जंहा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आमिर हासमी ने उनका स्वागत किया। मीडिया को संबोधित करते हुए सिकंदर आजम ने कहा कि धनबाद की जनता फीता काटने वाले एमपी से त्रस्त है। सड़को की हालत देख ले, रिंग रोड का सपना धरा रह गया। देश की सरकार नोटबंदी, जीएसटी की मार मारी है देश की जनता सरकार को जवाब देने के मूड में हैधनबाद प्रत्यासी आजाद कीर्ति झा पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी धर्म विशेष की पार्टी नही है इसमें सभी धर्म के लोगो को सम्मान मिला है। पार्टी और सभी धनबाद के कार्यकर्ता कीर्ति आजाद के साथ है,वहीँ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी से आज देश का मोह भंग हो गया है। वो राहुल के नेतृत्व को चाहते है। मोदी सरकार शिक्षा विरोधी और युवा विरोधी सरकार है इसे जनता इस चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करेगी। वहीँ इस मौके पर वसीम हासमी, महफूज आलम, इरफान खान, इस्राइल, ताज आलम बबलू नन्हे आदि शामिल थे।NEWSTODAYJHARKHAND.COM