
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
धनबाद।
छोटे खान।
निगम ने लगाया कोर्ट परिसर में आर ओ मशीन रोजाना पांच हजार फरियादियों की बुझेगी प्यास
धनबाद : नगर निगम ने भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के बीचोबीच सिविल कोर्ट परिसर में आम लोगो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम के कार्यों में लगी कंपनियों के सीएसआर फंड से ड्रिकिंग वॉटर मशीन जनता को समर्पित किया है |
धनबाद कोर्ट के मुख्य न्याधीश राजीव रजन कुमार ,नगर निगम के महापौर और नगर आयुक्त ने फीता काट कर संयुक्त रूप से इस शीतल पेय जल का उद्धघाटन किया |
सीएसआर फंड से निगम की कम्पनिया करेगी इसका मेंटेनेंस।
मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि शहर के कई स्थानों पर इसतरह की पेय जल मशीन लगाने की योजना है |
आपको बता दें की सिविल कोर्ट परिसर में लगाई है यह मशीन एक दिन में पांच हजार से अधिक लोगो में ठंडा पानी पिलाएगी इस शीतल पे जलमशीन की कीमत तीन लाख पचास हजार रुपये है|
सीजीएम ने भी निगम के कार्यो की सराहना करते हुए कहा की केश मुकदमे के चक्कर में अदालतों का दौड़ लगाने वाले लोगों और वकीलों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा |
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com watsaap9386192053