दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, दोनो बाइक सवार सहित चार घायल। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
राँची।
दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, दोनो बाइक सवार सहित चार घायल। पढ़ें पूरी खबर…….
रांची। रांची के बिरसा चौक और हिनू चौक के बीच दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गयी। खबर के अनुसार बताया गया कि एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आकर दूसरे बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो बाइक सवार दूर जा गिरे। इस टक्कर में दोनो बाइक सवार घायल बताये जा रहे हैं।वहीं एक बाइक पर बच्चा बैठा था वह भी घायल है।
घटना में पैदल चल रहा एक व्यक्ति भी घायल हो गया। चोट लगने के कारण पैदल चल रहे व्यक्ति का पैर टूट गया है। घटना के बाद हिनू चौक पर ट्रैफिक एएसआई देवेन्द्र सिंह ने प्रार्थमिक उपचार के बाद पीसीआर से घायलों को अस्पताल भेज दिया है।