देश के 21 राज्यों में लड़कों की तुलना में लड़कियों का जन्म कम। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
धनबाद।
देश के 21 राज्यों में लड़कों की तुलना में लड़कियों का जन्म कम। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
धनबाद। देश के 21 राज्यों में लड़कों की तुलना में लड़कियों का जन्म कम हुआ है। जिन राज्यों में यह असंतुलन बड़ा है। उसमें गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान और हिमाचल जैसे राज्य शामिल हैं।
हरियाणा, मध्य प्रदेश तथा पंजाब जैसे राज्यों में पिछले वर्षों की तुलना में लड़कियों के जन्म का अनुपात लड़कों की तुलना में मामूली सुधरा है।
वही झारखंड जैसे राज्य में लड़कियों के जन्म का प्रतिशत 1000 पर 16 लड़कियों के बढ़ने की जानकारी प्राप्त हुई है। तेलंगाना राज्य में सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति है। जहां पर 17 लड़कियों का कम जन्म हुआ है।
नीति आयोग की हेल्थ रैंकिंग रिपोर्ट में यह तथ्य उजागर हुआ है।
नीति आयोग ने 2013 और 2015 वर्ष को आधार बनाकर रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केरल सबसे शीश स्थान पर है। वहीं उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में सबसे नीचे स्थान पर बना हुआ है। लड़कियों की संख्या में सारे देश में औसतन वृद्धि प्रति हजार 3 की रही है।