देश के ख्यात उद्योगपति अनिल अंबानी की कुल संपत्ति घटकर 3651 करोड़ रुपए रह गई । क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
मुंबई।
देश के ख्यात उद्योगपति अनिल अंबानी की कुल संपत्ति घटकर 3651 करोड़ रुपए रह गई । क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
मुंबई। देश के ख्यात उद्योगपति और रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी को बड़ा झटका लगा है। अनिल अरबपतियों के क्लब से बाहर हो गए हैं। उनकी संपत्ति 42 बिलियन डॉलर (2933 अरब रुपए) से घटकर अब महज 0.5 अरब डॉलर (34 अरब रुपए) रह गई है। जानकारी के मुताबिक, उनकी पूंजी सिर्फ 765 करोड़ रुपए रह गई है। अनिल अंबानी 2008 में दुनिया के छठवें सबसे अमीर शख्स थे लेकिन पिछले 11 सालों मे संपत्ति लगातार नीचे आती गई और अब उनका कारोबार महज 3651 करोड़ रुपए का रह गया है। उनकी संपत्ति 42 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी, जो अब यानी 2019 में घटकर 523 मिलियन डॉलर यानी करीब 3651 करोड़ रुपए हो गई है। बता दें कि इस संपत्ति में गिरवी वाले शेयर की कीमतें भी शामिल हैं। चार माह पहले रिलायंस ग्रुप की पूंजी आठ हजार करोड़ रुपए आंकी गई थी।
निवेशकों को भरोसा देते हुए अनिल ने कहा था कि एक साल में कंपनी 24, 800 करोड़ रुपए का मूलधन और 10,600 करोड़ रुपए का ब्याज वापस कर चुकी है।
अंबानी की रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग पर 10,689 करोड़ रुपए का कर्ज है। 11 जून तक रिलायंस समूह का बाजार पूंजीकरण 7,539 करोड़ रुपए था। अनिल अंबानी की कंपनियों में से सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण रिलायंस कैपिटल का है, जो 2,373 करोड़ रुपए है। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस पावर का बाजार पूंजीकरण क्रमश: 462 और 1,669 करोड़ रुपए था। रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग की बात करें, तो 11 जून तक इस कंपनी का मार्केट कैप 467 करोड़ रुपए था। रिलायंस होम फाइनेंस का पूंजीकरण 860 करोड़ रुपए, वहीं रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का बाजार पूंजीकरण 1708 करोड़ रुपए है।