दुनिया में कोरोना ने तोडा रिकॉर्ड-पहली बार एक दिन में आए सबसे ज्यादा एक लाख 95 हजार 848 मामले
1 min read
दुनिया में कोरोना ने तोडा रिकॉर्ड-पहली बार एक दिन में आए सबसे ज्यादा एक लाख 95 हजार 848 मामले
NEWSTODAYJ – कोरोना मरीजों की संख्या ने आज पहली बार रिकॉर्ड तोड़ दिया हैl कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या में आज पहली बार एक दिन में सबसे मामले दर्ज किए गए हैं. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दुनिया में एक लाख 95 हजार 848 मामले सामने आए. ये एक दिन में अबतक की सबसे ज्यादा संख्या है. वहीं अबतक पूरी दुनिया में कोरोना से एक करोड़ 7 लाख 93 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 18 हजार के पार पहुंच गई हैl
कोरोना मरीजों की संख्या देश के अनुसार
- अमेरिका: केस- 2,778,152, मौतें- 130,789
- ब्राजील: केस- 1,453,369, मौतें- 60,713
- रूस: केस- 654,405, मौतें- 9,536
- भारत: केस- 605,220, मौतें- 17,848
- यूके: केस- 313,483, मौतें- 43,906
- स्पेन: केस- 296,739, मौतें- 28,363
- पेरू: केस- 288,477, मौतें- 9,860
- चिली: केस- 282,043, मौतें- 5,753
- इटली: केस- 240,760, मौतें- 34,788
- ईरान: केस- 230,211, मौतें- 10,958