
धनबाद।
दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहला कदम के बच्चे भी अब स्मार्ट क्लासेस द्वारा शिक्षा प्राप्त कर रहे है। पढ़ें पूरी खबर……
धनबाद। नारायणी चैरिटेबल ट्र्स्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम के बच्चे भी अब स्मार्ट क्लासेस द्वारा शिक्षा प्राप्त कर रहे है। स्मार्ट क्लास से स्कूल मे शिक्षा की दशा एवं दिशा मे काफी बदलाव आयेगा। दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई अब और सुविधा जनक और हाई टेक हो गई है जिससे ये बच्चे की तस्वीर भी बदल सकती है। पढ़ाई का नया तरीका दिलचस्प है। मूक बधिर एवं बौद्धिक दिव्यांग बच्चे भी इसे हूबहू अपने जीवन मे उतार के अग्रसर हो रहे हैं। अब दिव्यांग बच्चों को कागज कलम नही बल्कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर शिक्षा प्राप्त करने का नया अनुभव हो तथा समय के साथ ये बच्चे भी आगे बढे यही संचालिका अनिता अग्रवाल का उद्देश्य है।