दिव्यांगजनों के बीच चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान!
1 min read
रांची।
दिव्यांगजनों के बीच चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान!
रांची।आईसीडीएस प्रोजेक्ट में दिव्यांगजनों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । पीडब्ल्यूडी कोषांग की ओर से चलाये गये इस अभियान में सभी को मतदान केंद्र पर दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों के वोटर कार्ड से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी कोषांग प्रभारी पदाधिकारी प्रियंका श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यूओ सुमन सिंह, सीडीपीओ सदर चंदा रानी, सीडीपीओ कांके नीलू कुमारी उपस्थित थीं।
पीडब्ल्यूडी कोषांग की ओर से लोगों से दिव्यांगता को हराकर मतदान केन्द्र तक पहुंचने की अपील की गयी। लोगों को 6 मई 2019 को मतदान करने के लिए बूथ तक आने की अपील की गयी। उन्हें बताया गया कि मतदान केन्द्र में दिव्यांगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी।