दलबदल मामले में फैसला 20 फरवरी को पढ़े पूरी खबर
1 min read
रांची।
दलबदल मामले में फैसला 20 फरवरी को….!
न्यूज़ डेस्क रांची !
रांची: झारखंड विकास मोर्चा की सिंबल पर वर्ष 2014 में झारखंड के विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद भाजपा में शामिल होने वाले 6 विधायकों के मामले में विधानसभा न्यायाधिकरण 20 फरवरी को फैसला देगा बता दें कि झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर जीत हासिल करने वाले 8 विधायकों में से छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद इन लोगों के खिलाफ केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने विधानसभा न्यायाधिकरण में दल बदल कानून के अंतर्गत सभी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। उसके बाद इस फैसले में न्यायाधिकरण में लंबी कानूनी लड़ाई चली तथा विधानसभा न्यायाधिकरण में 95 से ज्यादा सुनवाई में 5 दर्जन से ज्यादा गवाहों ने अपनी गवाही दी…..!
स्पीकर ने बताया कि इस मामले में अब बुधवार 20 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे फैसला सुनाया जाएगा। दल बदल कानून के आरोपी विधायकों में नवीन जायसवाल, विधायक- हटिया, रणधीर कुमार सिंह, विधायक- सारठ, बरकट्ठा से विधायक जानकी यादव, डाल्टेनगंज से विधायक आलोक चौरसिया, सिमरिया से विधायक गणेशगंज और अमर कुमार बावरी, विधायक- चंदनक्यारी शामिल है। मामले में बहस पर बहस होने के बाद इसी 12 दिसंबर को सुनवाई पूर्ण हुई। पूरे मामले में स्पीकर दिनेश उरांव ने निर्णय को सुरक्षित रख लिया था। दलबदल मामले में 12 फरवरी 2015 से शुरू हुए इस केस में करीब 4 साल 8 दिन बाद विधानसभा न्यायाधिकरण का फैसला आने वाला है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहेगी।