ददई दुबे के पुत्र सह कांग्रेस नेता अजय दुबे का राँची में निधन
1 min read
(राँची)
ददई दुबे के पुत्र सह कांग्रेस नेता अजय दुबे का राँची में निधन…..
राँची:-कांग्रेस नेता सह बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्यासी ददई दुबे पुत्र सह पलामू कांग्रेस के तेजतर्रार नेता अजय दुबे का आज राँची में ईलाज के दौरान निधन हो गया,जिसका कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है।श्री अजय दुबे की मृत्यु की खबर पूरे क्षेत्र में आग तरह फैलने के बाद पूरा बिश्रामपुर शोक में डूब गया।लोगो का कहना है हमने अपना भावीपीढ़ी का नेता खो दिया जो क्ष्रेत्रवासियों के हर सुख दुःख मेंसाथ रहने वाले,जनसमस्याओं को दूर करने वाले कर्तव्यनिष्ठ एवं जुझारू नेता थे अजय दुबे।वही उनके पैतृक आवास श्री दुबे के आकस्मित निधन पर बरबस कोई विश्वाश नही कर रहा,घर मे शोक व्याप्त है श्री दुबे के आवास पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।उनके घर शोक संवेदना प्रगट करने वालों की लाइन लगी हुई है,हर कोई अपने नेता का अंतिम दर्शन करने किया व्याकुल है।लोगों ने बताया को बिश्रामपुर समेत पूरे पलामू की बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति है जिसकी भरपाई कभी नही की जा सकती।NEWSTODAYJHARKHAND.COM