तोपचांची में मुखिया संघ की बैठक कोरोना बचाव पर हुई चर्चा……
1 min read
तोपचांची में मुखिया संघ की बैठक कोरोना बचाव पर हुई चर्चा……
NEWS TODAY गोमो : मंगलवार को तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में मुखिया संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक दुम दुमी पंचायत सचिवलय में सम्पन्न हुआ इस दौरान प्रखंड के दर्जनों मुखिया शामिल हुए।
ये भी पढ़े- लॉक डाउन के दौरान जमीनी स्तर पर जनता के बीच राहत की हर एक सामग्री पहुंचा रहे हैं खालिद
उक्त बैठक कोरोना को लेकर रखी गई जिसमें शोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया और पंचायतों में सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन हो इस पर लेकर चर्चा परिचर्चा भी की गई इस दौरान सभी मुखिया के द्वारा एक बात सामने आई की आकस्मिक खाद्यान्न कोष में राशि समाप्त हो चुकी है।
यह राशि 2018 में ही पंचायतों को मिली थी और पंचायत सचिवालय में जो कोरंनटाइन सेंटर बना है। उसमें भी जो बेड गद्दा तकिया बेडशीट भाड़े पर लाया गया है। और साथ ही साथ मग,बाल्टी,हैंडवास,फिनाइल की खरीदारी की गई है। इसका भुगतान किस प्रकार से होगा और इसे कितना दिन तक पंचायतों में रखना है।इसका दिशा निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी से लिया जाए इसका भी निर्णय सभी मुखिया ने लिया इसी को लेकर मुखिया संघ तोपचांची प्रखंड के द्वारा आकस्मिक मद में राशि एवं जो कोरणटाइन सेंटर पंचायत सचिवालय में बना हुआ है।
उसकी राशि का भुगतान जल्द से जल्द हो और उसको कब तक रखना है प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा गया बैठक में विकास कुमार महतो अध्यक्ष मुखिया संघ झारखण्ड प्रदेश, तोपचांची प्रखंड के उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, कोषाध्यक्ष जुल्फिकार अंसारी मुखिया परशुराम महतो, बैजनाथ रजक, शोएब अंसारी,दुर्योधन महतो, कृष्णा कांत मेहता, जगरनाथ महतो, जमील अंसारी, सुरेश बड़ई,श्रीकांत मंडल उपस्थित रहे समेत कई लोग थे।