तृतीय वर्षगाँठ पर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा, महारूद्राभिषेक का हुआ आयोजन।
1 min read
रांची।
तृतीय वर्षगाँठ पर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा, महारूद्राभिषेक का हुआ आयोजन।
रांची। आस्था जीवन के तत्वावधान मेें श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर, देवी मण्डप रोड, हेसल, रातू रोड, राँची में श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर के तृतीय वर्षगाँठ के अवसर पर कलश शोभा यात्रा, महारूद्राभिषेक एवं महाप्रसाद का वितरण हुआ। कलश शोभा यात्रा सर्वेश्वर महादेव मंदिर से रातू रोड, काली मंदिर, पिस्का मोड़ विश्वनाथ शिव मंदिर भ्रमण कर वापस हेसल श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर पहुँचा। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य विक्रम जायसवाल, भरत काशी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक श्रीवास्तव, विनोद कुमार साहू, नीरज कुमार, प्रवीण सिंह, अनुज कुमार पटेल, शिव किशोर शर्मा, खुशबू पटेल ने सराहनीय भूमिका निभाई।