तबियत बिगड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को AIIMS में कराया गया भर्ती
1 min read
तबियत बिगड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को AIIMS में कराया गया भर्ती
NEWSTODAY– पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व पीएम को बीती शाम 8 बजकर 45 मिनट पर छाती में दर्द की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया है। मनमोहन सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने चेस्ट कंजेशन की भी शिकायत की है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
ये भी पढ़े…
AIIMS ने उनकी देखभाल के लिए डॉक्टरों का एक समूह भी गठित किया है, जिसमें मेडीसिन, कार्डियक, पल्मोनरी और दूसरे डॉक्टर शामिल हैं। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को पहले भी कार्डियक परेशानी की वजह से AIIMS में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनके हार्ट की AIIMS के डॉक्टरों ने “रीडू सर्जरी” की थी। मनमोहन सिंह के AIIMS में भर्ती होने की खबर मिलते ही ट्वीटर पर विपक्षी दलों समेत कई नेता उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की है।