डोंगरी पहाड़ में व्यक्ति की गला रेत कर हत्या। खोजी कुत्ते ढूंढ रहे सबूत…..
1 min read
रांची।
डोंगरी पहाड़ में व्यक्ति की गला रेत कर हत्या। खोजी कुत्ते ढूंढ रहे सबूत…..
रांची। रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के डोंगरी पहाड़ में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बताते चले कि मृतक की पहचान पुंदाग के ही रहने वाले मो. असलम के रूप में कई गई है। वहीं घटना की खबर पाकर सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि और हटिया डीएसपी प्रभात रंजन बरवार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।
आपको बताते चलें कि हत्या का सबूत जुटाने के लिए पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।
खोजी कुत्तों द्वारा सबूतों की तलाश की जा रही है।