डायन का आरोप लगा कर 60 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
चाईबासा।
न्यूज़ टुडे संवाददाता…….
जमशेदपुर……..
डायन का आरोप लगा कर 60 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या……
जमशेदपुर । चाईबासा। हम आज चाहे चांद पर पहुंच गए हैं, करोड़ों रुपए जागरूकता के नाम पर बहा रहे हों लेकिन हम अंधविश्वास के मकड़जाल से निकले के लिए तैयार ही नहीं हैं।
चाईबासा मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ईचाकुटी ग्राम में डायन का आरोप लगा कर 60 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई।
मामले में अभीतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस तहकीकात कर रही है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवारवालों ने बताया कि आधी रात में चार लोग मुंह में कपड़ा बांधकर पिस्तौल और कुल्हाड़ी से लैस घर पहुंचे। लोगों के साथ मारपीट करने के बाद 60 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर दी।
सुबह गांव वालों ने गांव के मुंडा को खबर दी। मुंडा के द्वारा पुलिस को खबर देने के बाद पुलिस गांव पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गयी। शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
- रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com watsaap9386192053