डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते पांच अपराधियों को धनबाद पुलिस ने धर दबोचा। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
यहाँ देखे वीडियो।
धनबाद।
डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते पांच अपराधियों को धनबाद पुलिस ने धर दबोचा। पढ़ें पूरी खबर…….।
धनबाद। धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बताते चलें कि पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच अपराधियो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अपराधियो के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, पांच गोली, एक स्कॉर्पियो, एक मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल बरामद की है। बताते चलें कि सभी की गिरफ्तारी बीती रात सिंदरी थाना क्षेत्र से हुई है। गिरफ्तार अपराधियों में सिंदरी निवासी राजेश कुमार सिंह (48 वर्ष) बलियापुर निवासी देवदास लाल (54 वर्ष) झरिया निवासी मो0 सकुर अली (25 वर्ष), अख्तर राजा (33 वर्ष) तथा जोगता थाना अंतर्गत सागर पासवान (32 वर्ष) शामिल है।उक्त मामले की जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर दी है। एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिंदरी अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उक्त छापेमारी कर उपरोक्त अपराधियों को बीती रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में अपराधियों ने झरिया थाना अंतर्गत डमडम अग्रवाल उर्फ महेश अग्रवाल के घर छह जून को हुई डकैती के प्रयास की बात कबूली है। एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि इस कांड के आलोक में सिंदरी थाना में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कांड के अनुसंधान में शेष अपराधियो के संलिप्ता की बात सामने आने के बाद पुलिस उपरोक्त अपराधियों की तलाश मे जुटी हुई थी। वहीं बीती रात पुलिस को उक्त मामले में सफलता मिली है। डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते पकड़े गए हैं अपराधी। इनकी गिरफ्तारी से डकैती की वारदात टल गई है।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो में राजेश प्रसाद सिंह, देवदास लाल और मो0 सकुर अली का पूर्व का आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। उनके खिलाफ जिनके खिलाफ सिंदरी, बलियापुर, टुंडी, बैंक मोड़ एवं पुटकी थाना में दर्जनों लूट, डकैती के कांड दर्ज है।