
झूम कर बरसेंगे बदरा-तेजी से बढ रहा है झारखण्ड में मानसून
NEWSTODAYJ – झारखंड में मानसून आगमन के लिए मौसम पूरी तरह से अनुकूल हो चुका है। अगले 48 घंटों में मानसून के उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों के साथ झारखंड में दस्तक दे सकता है। राज्य में 11 जून से गहरे बादल छाएंगे और बारिश होगी। 12 जून को पूरे राज्य में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के दस्तक देने से पूर्व यहां का मौसम पूरी तरह से अनुकूल है। इससे मानसून तेजी से झारखंड की ओर बढ़ रहा है।
ये भी पढ़े..
ऑनलाइन हुआ रांची सिविल कोर्ट का नकल विभाग-देश में पहली व्यवस्था
मानसून बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों पर काबिज हो चुका है। यह खाड़ी के उत्तर तक पहुंच गया है। देश के दक्षिण के राज्यों के बाद मानसून अगले 48 घंटों के दौरान उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर पूर्व के अन्य राज्यों पर प्रवेश कर जाएगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मध्य पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर दिशा से आगे बढ़ेगा। यह स्थिति मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।