
CORONAVIRUS
झारखण्ड में मिले रिकॉर्ड 206 कोरोना पॉजिटिव-आंकड़ा 1349
NEWSTODAYJ – बीते दिवस झारखण्ड में कोरोना संक्रमण के मिलने का रिकॉर्ड आंकड़ा सामने आया है आपको बतादें की राज्य में रिकॉर्ड 206 मरीज मिले, वहीं 29 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसमे अब तक की बात करे तो 519 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घर भी जा चुके हैं। नए संक्रमित मरीजों में ज्यादातर प्रवासी हैं, जो हाल में दूसरे राज्यों के विभिन्न शहरों से लौटे हैं। बताते चले कि सोमवार को सिमडेगा में सर्वाधिक 59 नए मरीज मिले। फिलहाल पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में संक्रमण की रफ्तार अधिक दिख रही है। इधर, राज्य में अब कुल 823 सक्रिय मरीज हो गए हैं। वहीं कुल संक्रमित की संख्या 1349 हो गई है।
सोमवार को सिमडेगा में 59, धनबाद में 19, जामताड़ा में 18, गुमला में 18, चतरा में 17, लातेहार में 14, लोहरदगा में 13, पाकुड़ में 12, गिरिडीह में 11, देवघर व गढ़वा में पांच-पांच, पूर्वी सिंहभूम में चार, रांची, खूंटी और हजारीबाग में तीन-तीन तथा रामगढ़ में दो नए मरीज मिले। जामताड़ा में सीएचसी की एक महिला चिकित्सक भी संक्रमित पाई गई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम के सभी मरीज जमशेदपुर के हैं। ये सभी मानगो, आजादनगर व डिमना रोड के हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। इसके साथ ही कुल संक्रमित की संख्या 1349 है तो कुल एक्टिव केस 823 जिसमें 519 स्वस्थ हो चुके हैंl
ये भी पढ़े..
CM हेमंत के हस्तक्षेप के बाद झारखण्ड के 12 हजार मजदूरों को मिलेगा उनका सारा हक़