झारखण्ड में फिर मिला 8 कोरोना मरीज
1 min read
झारखण्ड में फिर मिला 8 कोरोना मरीज
NEWS TODAY – लगातर झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बताते चले की आज सोमवार को भी 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं झारखंड का हॉटस्पॉट माना जाने वाला रांची के हिंदपीढ़ी थाना के ASI भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसके साथ एक एंबुलेंस चालक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 91 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 8 कोरोना पॉजिटिवों में एक मरीज रांची के कडरू इलाके का बताया जा रहा है।