
झारखण्ड में कोरोना से हुई छठी मौत
NEWSTODAYJ रांची – झारखण्ड में कोरोना से एक और मौत हो गईl इसके साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या छह हो गई। बताया जा रहा है कि मरीज रिटायर्ड फौजी था और कोकर का रहने वाला था। यह मेडिका में भर्ती था। इसकी मौत रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में हुई है। इससे पहले बुधवार को भी रांची के कोकर में एक कोरोना वायरस के मरीज की पुष्टि हुई थी। जहां 31 मई को जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। सैंपल की रिपोर्ट 2 जून को पॉजिटिव आयी।
बताते चले कि झारखण्ड राज्य में अब कोरोना के कुल 781 मामले हो गए हैं। वहीं वर्तमान में 429 मामले एक्टिव हैं। वहीँ इससे पहले बुधवार को पूरे राज्य में कोरोना के 53 नए मरीज मिले थे। इनमें रायकेला के 13, पूर्वी सिंहभूम के 12, सिमडेगा के 8, पलामू के 6, रामगढ़ के 5, लातेहार के 3 और रांची, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, कोडरमा तथा पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं। हालांकि बुधवार को 21 मरीज ठीक भी हुए। ठीक होने वाले मरीजों में एक बोकारो का मरीज है। झारखंड में अबतक 342 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।
ये भी पढ़े…