झारखण्ड में कोरोनावायरस से हुई 10 वीं मौत-25 वर्ष की थी महिला
1 min read
झारखण्ड में कोरोनावायरस से हुई 10 वीं मौत-25 वर्ष की थी महिला
NEWSTODAYJ – झारखंड में कोरोना से 10 वीं मौत हो चुकी हैl बुधवार को रांची के पिठौरिया के एक कोरोना संक्रमित की कोविड वार्ड में मौत हो गई। इस महिला की उम्र महज 25 साल बताई गई है। मृतक महिला का पति भी कोरोना पॉजिटिव है। उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला की मौत रिम्स अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज के दौरान हुई है। दोपहर बाद महिला की हालत बिगड़ गई, और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विवाहिता को बेहोशी की हालत में रिम्स में पहले औषधि विभाग में भर्ती किया गया था। वहीं दो दिन पहले उसे रिम्स के कोविड में हुई शिफ्ट किया गया था। इससे पहले झारखंड में 09 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
ये भी पढ़े…
अब अपनी जेब ढीली करने को रहे तैयार क्यूंकि राज्य में टैक्स को बढाया झारखण्ड सरकार