झारखण्ड में इन जगहों में मिले चार नए सोने के भण्डार होने के संकेत-केंद्र से अनुमति के बाद होगी आकलन की प्रक्रिया शुरू
1 min read
झारखण्ड में इन जगहों में मिले चार नए सोने के भण्डार होने के संकेत-केंद्र से अनुमति के बाद होगी आकलन की प्रक्रिया शुरू
NEWSTODAYJ – झारखंड में पहली बार सिमडेगा जिले में भी स्वर्ण भंडार के संकेत मिले हैं। यह सिमडेगा के करसई प्रखंड के सागजोग बागबेड़ा गांव के पास है। जीएसआई के ताजा परीक्षण में जमशेदपुर के कोकपाड़ा और चिरूगोड़ा में भी सोना पाए जाने के प्रमाण मिले हैं। कोकपाड़ा धालभूमगढ़ प्रखंड में है और चिरूगोड़ा गम्हरिया प्रखंड में है। सरायकेला-खरसावां के बच्चनकोचा और हलेन रघुनाथपुर गांवों के पास भी सोने के होने की संभावना है। ये गांव नीमडीह प्रखंड में हैं। इसी के साथ झारखंड में सोने के चार नए भंडार होने के संकेत मिले हैं।
ये भी पढ़े…
राजधानी दिल्ली में चार आतंकी घुसने की खबर-हाई अलर्ट-सभी जगह की हो रही है सघन जांच
भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण के प्रयोगशालाओं की प्रारंभिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। भारत सरकार के भूतात्विक कार्यक्रम पर्षद ने भी जीएसआई की रिपोर्ट को हरी झंडी मिल गई है। अब यहां जमीन के अंदर स्वर्ण भंडार का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान होगा। इससे पता चल पाएगा कि इन चारों स्थानों पर जमीन के नीचे सोने की कितनी मात्रा है। इधर जीएसआई को भारत सरकार की अनुमति मिलते ही अब यहां स्वर्ण भंडार के आकलन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।