झारखण्ड छात्र मोर्चा अमित शाह और जेएनयू प्रशासन का फूंका पुतला
1 min read
(धनबाद)
झारखण्ड छात्र मोर्चा अमित शाह और जेएनयू प्रशासन का फूंका पुतला…
भूली-: दिल्ली के जेएनयू मे छात्रों के साथ मारपीट की घटना को लेकर आज झारखण्ड छात्र मोर्चा ने भूली बी ब्लॉक अंबेडकर चौक के पास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंका। वही इस संबंध में झारखण्ड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष आशीष पासवान ने बताया की जिस तरह जेएनयू में बाहरी और असामाजिक तत्वों के द्वारा घुसकर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की गई है..
इसको लेकर झारखण्ड छात्र मोर्चा काफी अक्रोसीत है इसलिए आज हम लोग अमित शाह और जेएनयू प्रशासन का पुतला दहन कर रहे हैं। साथ में उन्होंने कहा कि इसमें सारा सर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेएनयू प्रशासन को दोषी मानते हैं साथ में उन्होंने कहा कि यह बुद्ध की धरती है ये राम की धरती है यहां किसी भी प्रकार की तानाशाही रवैया कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब युवा अंगड़ाई लेता है तब तब सरकार की तख्ता पलटती है। और यह भी सरकार बदलेगी। गौरतलब है किJNU विश्वविद्यालय, दिल्ली में छात्रों पर हुई भारी हिंसा गुंडागर्दी के खिलाफ झारखंड छात्र मोर्चा धनबाद द्वारा गृह मंत्री अमित शाह एवं जेएनयू प्रशासन का पुतला फूककर आक्रोश प्रकट किया गया ! विश्वविद्यालय सह सचिव महेंद्र महतो के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कड़ी शब्दों में अमित शाह का तानाशाही रवैया पर विरोध प्रकट किया जेएनयू प्रशासन के क्रिया कलाप पर प्रश्न चिन्ह लगाया जिसमें मुख्य रूप से विश्वविद्यालय अध्यक्ष आशीष पासवान, केंद्रीय सदस्य किशोर महतो, मनोहर महतो, चंदन गुप्ता, आनंद महतो, बिट्टू सिंह, देवाशीष कुमार, पवन कुमार, रितिक कुमार, बीडी पासवान, अमित कुमार, कौशिक कुमार, अमन कुमार निराला, शुभम सिंह, शंभू प्रसाद महतो इत्यादि उपस्थित थे!!
NEWSTODAYJHARKHAND.COM