झारखण्ड के मोटर रैली प्रेमियों के लिए खुशखबरी, पहली बार आयोजित होगी वाइल्ड एडवेंचर रैली। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
रांची।
झारखण्ड के मोटर रैली प्रेमियों के लिए खुशखबरी, पहली बार आयोजित होगी वाइल्ड एडवेंचर रैली। पढ़ें पूरी खबर…….
रांची। झारखण्ड के मोटर रैली प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि झारखण्ड राज्य में पहली बार वाइल्ड एडवेंचर रैली का आयोजन किया जा रहा है।
बताते चलें कि झारखण्ड खेल प्राधिकरण द्वारा यह नेशनल वाइल्ड कार रैली का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ झारखंड द्वारा 15 अगस्त 2019 से 18 अगस्त 2019 तक रांची में वाइल्ड एडवेंचर रैली 2019 के 6 वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।
रैली रांची और उसके आसपास टाइम, स्पीड, डिस्टेंस फॉर्मेट पर चलेगी।
बता दें कि रांची एडवेंचर व्हीलर्स ने पूरे देश में विभिन्न राष्ट्रीय मोटर स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में भाग लिया और उनमें जीत हासिल कर गर्व से झारखंड का झंडा बुलंद किया। भागीदारी के अलावा, रांची एडवेंचर व्हीलर्स अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप कार रैलियों को आयोजित करने में भी शामिल है। जिसमें पहली इंडो नेपाल फ्रेंडशिप कार रैली, बांग्लादेश भूटान इंडो नेपाल फ्रेंडशिप कार रैली और इंडो म्यांमार थाईलैंड फ्रेंडशिप कार रैली शामिल है।
बताते चलें कि रैली को खेलगांव, रांची से हरी झंडी दिखा कर रांची के आसपास के सुंदर और दिलचस्प स्थानों को कवर किया जाएगा, जो पारसनाथ में दो रात के पड़ाव के साथ साहसिक और प्रतिस्पर्धी मार्गों के माध्यम से और पतरातू में समाप्त होगा और इसके बाद पुरस्कार वितरण और रैली का रात्रिभोज होगा।