झारखण्ड का वीर सपूत एवं 16- बिहार रेजीमेंट के शहीद जवान कुंदन लाल ओझा का पार्थिव शरीर पहुंचा साहिबगंज अंतिम दर्शन को दिखी भारी भीड़
1 min read
झारखण्ड का वीर सपूत एवं 16- बिहार रेजीमेंट के शहीद जवान कुंदन लाल ओझा का पार्थिव शरीर पहुंचा साहिबगंज अंतिम दर्शन को दिखी भारी भीड़
NEWSTODAYJ साहिबगंज – अपने देश के लिए जान न्योछावर करने वाला झारखण्ड का वीर सपूत एवं 16- बिहार रेजीमेंट के जवान कुंदन लाल ओझा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह साहिबगंज लाया गया। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पार्थिव शरीर को शहीद के गांव डिहारी में सेना की तरफ से बनाए गए मंच पर रखा गया है। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बारिश के बावजूद जिस मार्ग से पार्थिव शरीर लाया जा रहा है उसके दोनों तरफ स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग खड़े थे।
बताते चले कि लद्दाख से शहीद का शव गुरुवार की रात बिहार रेजीमेंट की दानापुर स्थित छावनी में लाया गया। वहां पर कुंदन लाल ओझा को बिहार रेजीमेंट की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शव को सेना के वाहन से साहिबगंज लाया गया। डिहारी गांव में श्रद्धांजलि के बाद शुक्रवार को अंतिम यात्र निकलेगी।
ये भी पढ़े…
मुनीलाल श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे। श्रद्धांजलि देने भाजपा के दुमका सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी, राज पलिवार, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुमरू भी आएंगे। मौसम खराब होने से पार्थिव शरीर आने में विलंब हुआ। गुरुवार दोपहर लेह से हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। पांच बजे शव इलाहाबाद पहुंचा। वहां से बिहार रेजिमेंट के दानापुर मुख्यालय लाकर सलामी दी गई।