झारखंड में 19 सालों में कोर्ट शिकायतवाद के 1522 मामले हैं लंबित। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
रांची।
झारखंड में 19 सालों में कोर्ट शिकायतवाद के 1522 मामले हैं लंबित। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
रांची। झारखंड राज्य में वर्ष 2001 से अब तक कोर्ट शिकायतवाद के 1522 मामले दर्ज करने के लिए लंबित है। 19 सालों में कोर्ट कम्प्लेन के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किये जाने के कारण विभिन्न जिलों में सैकड़ों मामलों की एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिले में 667, गढ़वा में 188, चतरा में 92 और हजारीबाग जिले में 205 कोर्ट परिवार मामले दर्ज करने के लिए लंबित हैं। सरकार तीव्रता से कार्रवाई करने के लिए दृढ़संकल्पित है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या के मामले में अनुसंधान और पर्यवेक्षण की कार्रवाई एक जटिल तकनीकी प्रक्रिया है, इसके लिए सीमित समय-सीमा निर्धारित करना संभव नहीं है।