झारखंड में दो सीट से मुस्लिम प्रत्याशी को उतारे राजनीतिक दल : आमया
1 min read
रांची।
झारखंड में दो सीट से मुस्लिम प्रत्याशी को उतारे राजनीतिक दल : अली
रांची। झारखंड के सभी राजनीतिक दल 14 लोकसभा सीट में दो सीट से मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार उतारें इसे लेकर आज आमया ने रांची के मोरहबादी स्थिति महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। धरना का नेतृत्व कर रहे आमया के केन्द्रीय अध्यक्ष एस.अली ने कहा कि लोकतंत्र में जिस प्रकार राजनीतिक दलो के उम्मीदवारों को वोट देने का अधिकार जनता को है उस प्रकार दलों की जिम्मेवारी सभी समुदाय की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।
लेकिन 2019 के होने वाले लोकसभा चुनाव में यूपीए गठबंधन, एनडीए दल के फार्मूले पर चल रही है जो वोट तो हमारा चाहती है लेकिन प्रतिनिधित्व देना नही चाहती। उन्होंने कहा कि झाविमो के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन झारखंड के सर्वमान्य नेता है, मुस्लिम समाज इनपर आंख बंद कर भरोसा करते हैं। दोनों दलो की जिम्मेदारी है कि कांग्रेस और राजद के साथ स्वार्थ त्याग कर मजबूत ताल-मेल के साथ 14 लोकसभा सीट में से दो लोकसभा सीट गोड्डा एवं अन्य एक सीट से मुस्लिम उम्मीदवार उतारे ताकि राज्य की तीसरी बड़ी आबादी मायूसी के बजाय उमंग के साथ सत प्रतिशत वोट गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को देश में बदलाव के लिए करे।
धरना में आदिवासी जनविकास परिषद के रंजीत उरांव, अमर उरांव, आज़म अहमद, मिस्टर आलम, जियाउद्दीन अंसारी, मो फुरकान, इमरान अंसारी, रहमतुल्लाह अंसारी, एकराम हुसैन, नौशाद आलम, अफताब आलम, औरंगजेब आलम, अबरार अहमद, सम्मी अहमद, मो सईद, जुलकरनैन, फिरोज अंसारी, सईद अंसारी, अब्दुल सुभान, कलाम अंसारी शेख शमीम, इमरान खान, मोजीबुल अंसारी सहित काफी संख्या में आमया संगठन के लोग शामिल थे।