झारखंड में एनडीए सभी 14 सीटों पर क्लीन स्वीप करने जा रही है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
रांची।
झारखंड में एनडीए सभी 14 सीटों पर क्लीन स्वीप करने जा रही है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
रांची। आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एनडीए के घटक दलों के प्रवक्ताओं की एक संयुक्त प्रेस वार्ता हुई । प्रेस वार्ता को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, आजसू के प्रदेश प्रवक्ता हसन अंसारी, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार, लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।
प्रवक्ताओं ने कहा कि झारखंड में एनडीए के सभी घटक दल एकजुट होकर अभियान चला रहे हैं। जिसका सकारात्मक परिणाम भी दिख रहा है।
सभी 14 सीटों पर एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ आगे है। प्रवक्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर भी एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय और जोश है। एक लंबे इंतजार के बाद देश को नरेंद्र मोदी के रूप में युगपुरुष प्रधानमंत्री मिला है ।
मोदी जी पर विपक्ष अब तक 50 तरह की गालियां दे चुका है। लेकिन जनता इन गालियों का जवाब अपने मतदान से देगी। प्रवक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासी एवं मूलवासी विरोधी है।