झारखंड के भाजपा उम्मीदवारों के चयन पर नई दिल्ली में मंथन
1 min read
रांची।
झारखंड के भाजपा उम्मीदवारों के चयन पर नई दिल्ली में मंथन
रांची। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। बताया गया है कि पार्टी द्वारा जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को सेवा विमान से दिल्ली गये। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवाा और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी दिल्ली गये है।
नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं हुई बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और झारखंड भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय शामिल हुए। बताया गया है कि बैठक 3 घंटे तक चली, जिसमें मौजूदा सांसदों के काम की समीक्षा भी की गई । बैठक में झारखंड की 13 सीटों पर प्रत्याशी कौन-कौन होंगे इसपर मंथन किया गया। संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिनों में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो जाएगी।
नई दिल्ली रवाना होने के पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा होगी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड में पार्टी सांसदों के टिकट काटे जाने के संबंध में अब तक उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि नीलम देवी और प्रभात भुईंया आज पार्टी में शामिल हुए है, लेकिन वे सिर्फ एक कार्यकर्त्ता के रूप में पार्टी में शामिल हुए है और उन्हें टिकट दिये जाने का कोई आश्वासन पार्टी की ओर से नहीं दिया गया है। लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि पार्टी में केंद्रीय नेतृत्व ही यह फैसला लेगा कि किसे टिकट मिलेगा और किसका टिकट कटेगा।