झारखंड के नये डीजीपी बने बिहार के कमल नयन चौबे। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
रांची।
झारखंड के नये डीजीपी बने बिहार के कमल नयन चौबे। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
रांची। बिहार के कमल नयन चौबे को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। बताते चलें कि कमल नयन चौबे कैमूर के सुलतानपुर गांव के रहनेवाले हैं। इनके पिताजी उमाकांत चौबे भी प्रशासनिक सेवा में थे। बता दें कि कमल नयन चौबे दिल्ली विवि में पढ़े और वहां पढ़ाए भी। फिलहाल बीएसएफ के एडीजी ऑपरेशन पद पर कार्यरत थे।
उन्हें भारत -बांग्लादेश और भारत-पाक सीमा की निगरानी का अनुभव काफी दिनों तक रहा है। आपको बताते चलें कि 1986 बैच के आइपीएस हैं कमल नयन चौबे।
ये दिल्ली विवि में इतिहास के प्रोफेसर भी रहे हैं। इनके बड़े भाई राजीव नयन चौबे भी आइएएस हैं।