झारखंड की चार लोकसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
रांची।
झारखंड की चार लोकसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..
रांची। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतर्गत झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी करने के साथ ही बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
बताते चलें कि झारखंड के दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अप्रैल तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी तथा 22 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं। आपको बताते चलें कि इन चार सीटों पर 6 मई को मतदान और 23 मई को मतगणना की जाएगी।
पांचवें चरण के चुनाव में राज्य की जिन चार लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होने वाले है, उन सीटों के लिए एनडीए की ओर से रांची से संजय सेठ, खूंटी से अर्जुन मुंडा, हजारीबाग में जयंत सिन्हा और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी को उम्मीवार बनाया गया है।
वहीं बताते चलें कि कांग्रेस ने रांची से सुबोधकांत सहाय, खूंटी से कालीचरण मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। कोडरमा से महागठबंधन में शामिल झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खुद चुनाव लड़ेंगे।