
(धनबाद)
झारखंड आकांक्षा अभियान के तहत लोगो ने दिए चढ़ बढ़ कर अपने सुझाव…..
निरसा:-भारतीय जनता युवा मोर्चा एग्यारकुण्ड मंडल अध्यक्ष जय तिवारी जी के अध्यक्षता में एग्यारकुण्ड एक्सचेंज ऑफिस के समीप नया झारखंड आकांक्षा अभियान, चलाया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर अपने सुझाव एवं विचार को लिखकर आकांक्षा पेटी में डाला। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा झारखण्ड प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र के गरिमामय उपस्थिति में उन्होंने कहा कि नया झारखंड आकांक्षा अभियान पूरे झारखंड के हरेक मंडलों में चलाया जा रहा है,नया झारखण्ड कैसा बने एवं नया निरसा विधानसभा कैसा बने आप सभी माताओं एवं बहनों से आग्रह है कि आप अपना बहुमूल्य सुझाव इस आकांक्षा पेटी में लिखकर डालें ताकि होने वाले आगामी चुनाव में झारखण्ड सरकार आपके बहुमूल्य सुझावों को अपने घोषणा पत्र में रखें। मौके पर वरिष्ठ नेता मन्नू अधिकारी, भाजपा निरसा मंडल महामंत्री मधुरेंद्र गोस्वामी , भाजपा एग्यारकुण्ड महामंत्री पवन कर्ण ,भाजयुमो स्टडी सर्कल के जिला संयोजक रमेश पाण्डेय,
भाजयुमो एग्यारकुण्ड मंडल महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, मंत्री रंजन सिंह, मीडिया प्रभारी मुकेश दास, अवधेश सिंह, अरुण वर्मा, दीपक सिंह,आकाश दास, बबलू कुमार, विकास,रंजीत,राजू, बबलू, दीपक, राहुल, डब्ल्यू, विशाल, आनंद, मनमोहन, मन्नू, विक्की, कुंदन व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।NEWSTODAYJHARKHAND.COM