झरिया में सदस्यता अभियान के दौरान युवाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
धनबाद।
झरिया में सदस्यता अभियान के दौरान युवाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
झरिया। भाजयुमो ने शनिवार को झरिया के बस स्टैंड में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान छात्रों व युवाओं को पार्टी की विचारों से अवगत कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से भी अवगत कराया गया। पार्टी के विचारों से अवगत होने के बाद युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मंच के माध्यम से वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने यह दिखा दिया कि धनबाद जिले में पार्टी कितना सशक्त है। अब सभी विधानसभा में पार्टी को और मजबूत बनाकर दिखा देना है।
भाजयुमो के वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जो टारगेट पार्टी आलाकमान ने दिया है उसे पूरा किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि इसबार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति झरिया से नगण्य कर दिया जाएगा। झरिया से कांग्रेस को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।इस कार्यक्रम की अध्यक्षा नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित सिंह, जिला मंत्री रिंकू शर्मा, जिला मंत्री अवधेश साव, मंडल अध्यक्ष रोहित बिंद, महामंत्री राहुल सोनी, जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी उपस्थित थे।