जैप के जवान- अमृत की हुई मौत
1 min read
जैप के जवान- अमृत की हुई मौत
NEWS TODAY (संवाददाता- विवेक चौबे ) गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत के सतबहिनी गांव निवासी- सरयू राम के 35 वर्षीय पुत्र व जैप के जवान- अमृत राम की मौत रिम्स में ईलाज के दौरान बुधवार 27 मई को अहले सुबह हो गयी। मृतक- अमृत टाटीसिलवे रांची में पदस्थापित थे। ड्यूटी के दौरान ही चार दिन पूर्व अमृत की तबियत अधिक खराब हो गयी तो गंभीर स्थिति में पुलिस पदाधिकारियों ने रिम्स में भर्ती कराया था। मृतक 2007 में जैप के जवान के रूप में भर्ती हुआ था।
वह अपने माँ – पिता का इकलौता पुत्र था। इस आकस्मिक मौत से घर व गांव में शोक का लहर व्याप्त है।
मुखिया प्रतिनिधि- अरुण सिंह ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को हिम्मत से काम लेने की बात कही। वहीं सतबहिनी झरना धार्मिक न्यास बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष- अजय कुमार सिंह ने भी अमृत के आकस्मिक मौत पर शोक व्यक्त किया है। एकलौते बेटे की मौत पर मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर पत्नी भी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थी। मृतक अपने पीछे पत्नी- सरिता देवी व दो पुत्र- अमरकांत 11 वर्ष व नीतिनकान्त 5 वर्ष को छोड़ गया । मृतक का शव कल तक घर आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े…
लॉकडाउन में अभी तक 13 लाख 35 हजार 535 जरूरतमंदों ने मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत किया भोजन