जेवीएम पार्टी के महिला मोर्चा जिला सचिव सुलेखा देवी आजसू में शामिल
1 min read
(धनबाद)
जेवीएम पार्टी के महिला मोर्चा जिला सचिव सुलेखा देवी आजसू में शामिल …..!
गोमो /बुधवार को जेवीएम जिला सचिव सुलेखा देवी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं आजसू पार्टी पर आस्था रखते हुए चंद्रप्रकाश चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु केन्द्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत एवं केन्द्रीय महासचिव सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष महतो के नेतृत्व में जेवीएम छोड़ कर आजसू पार्टी में शामिल हो गईं।जिससे आजसू पार्टी को ओर बल मिल गई है।उनके साथ में जेवीएम प्रखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती देवी,खेसमी पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार गोप व रामवृक्ष रविदास, दिलिप तुरी,कैलाश तुरी,पस्तु देवी,राजकुमार गुप्ता, सोनी देवी, ठंडा देवी,रीता देवी, कुसुम देवी,पार्वती देवी,गुड़िया देवी, ललिता देवी, जितेन्द्र प्रसाद मंडल, सुरेश मंडल, बीबी देवी, यशोदा देवी, राजकुमारी देवी कार्यकर्ताओं सहित आजसू पार्टी का दामन थाम लिया।
आजसू केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आजसू पार्टी को मजबूती मिलेगी और मिशन गिरीडीह को पूरा करने में पार्टी के अभियान को बल मिलेगा और एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी।आजसू केंद्रीय महासचिव संतोष महतो ने कहा कि यह आजसू पार्टी के बढ़ते जनाधार का परिणाम है। पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है जिससे गिरीडीह लोकसभा में एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी की जीत रिकार्ड मतों से होगी।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश मुनी प्रखंड अध्यक्ष अनुप कुमार महेन्द्र महतो निरंजन मंडल मनोज महतो दयानंद प्रमाणिक योगेश महतो कृष्णा महतो शेख मुस्तकिम बिनोद महतो व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।NEWSTODAYJHARKHAND.COM