जीतपुर कोलयरी के मजदूरों ने कार्य ठप कर प्रदर्शन किया। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर….
1 min read
झरिया।
जीतपुर कोलयरी के मजदूरों ने कार्य ठप कर प्रदर्शन किया। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर….
झरिया। सेल जीतपुर कोलयरी के मजदूरों ने एक मई(होलीडे)को प्रबंधन द्वारा इमरजेंसी डियूटी में 52 मजदूरों को डियूटी देने से क्षुब्ध होकर मजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कार्य ठप कर जीतपुर काली मंदिर के प्रांगण में प्रदर्शन किया तथा प्रबंधन विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सचिन सिंह ने बताया कि जीतपुर कोलयरी में कुल 170 मजदूर हैं। जिसमें से 114 मजदूरों को पूर्व में होलीडे दिया जाता था।वर्तमान प्रबंधन द्वारा अड़ियल रवैये अपनाकर अम्बेडकर जयंती से ही 52 मजदूरों को होलीडे दिया गया था। उसके बाद प्रबंधन से वार्ता हुआ था कि मजदूर दिवस पर 114 मजदूरों को होलीडे दिया जाएगा।
लेकिन प्रबंधन ने इसमें भी 52 मजदूरों को होलीडे दिया है। जिससे क्षुब्ध होकर मजदूरों ने काम ठप्प कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रहलाद दुबे, अमरजीत पासवान, राजकुमार सिंह, महेंद्र चौधरी, रमण मिश्रा, मनोज पांडेय, किशोरी साव, राजेश प्रसाद, सुनील दुबे आदि थे।
वहीं घटना की खबर पाकर सेल महाप्रबंधक अनिल राय जीतपुर पहुँचे और प्रबंधक मनीष कुमार एवं एस बी चौधरी से वार्ता किया।
वार्ता के बाद उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। खदान सुरक्षित है। 52 लोगों को ही होलीडे देने का आदेश है। कार्य पर नहीं जाने वालों मजदूरों के खिलाफ करवाई की जाएगी।