जीतन राम मांझी ने बीमार लालू के लिए मांगी जमानत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
पटना।
जीतन राम मांझी ने बीमार लालू के लिए मांगी जमानत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव का समर्थन करते हुए न्यायालय से उनके जमानत की मांग की है। बताते चलें कि बिहार-झारखंड चारा घोटाले में दोषी करार पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर अब उनके सहयोगी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मोर्चा खेल दिया है। बिहार के पूर्व सीएम ने न्यायालय से रांची के रिम्स में भर्ती लालू यादव को जमानत पर रिहा करने की गुहार लगाई है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख मांझी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ मिश्रा चारा घोटाले में सजायाफ्ता थे, लेकिन खराब तबीयत के कारण उन्हें भी जमानत दी गई थी, ऐसे में अगर आरजेडी अध्यक्ष को जमानत नहीं मिलती है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। बताते चलें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। लालू यादव इलाज करा रहे हैं, लेकिन उनकी किडनी ने काम करना कम कर दिया है। रिम्स में लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी किडनी केवल 37 प्रतिशत ही काम कर रही है। रांची में रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर पटना लौटे तेजस्वी यादव ने भी पिता की खराब सेहत को लेकर चिंता जाहिर की थी।