जानें झारखंड में दो माह में कितने नक्सली मारे गये और कितने हुए गिरफ्तार…..?
1 min read
रांची।
जानें झारखंड में दो माह में कितने नक्सली मारे गये और कितने हुए गिरफ्तार…..?
रांची। लोकसभा चुनाव सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए 1 जनवरी से ही झारखंड पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों द्वारा वृहद पैमाने पर नक्सलियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता आशीष बत्रा ने बताया कि दो महीने में नक्सलियों के साथ 16 मुठभेड़ में विभिन्न नक्सली संगठनों के 15 नक्सली मारे गये और आठ शीर्ष नक्सलियों सहित कुल 59 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुइ और चार नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। नक्सलियों के विरूद्ध निरंतर चलाये जा रहे अभियान में दो रेग्युलर हथियार, 14 राइफल, चार देशी हथियार, 3447 कारतूस, 151 लैंड माइंस व आईडी बम, 941किग्रा विस्फोटक, 4800 जिलेटीन, 5238 डेटोनेटर और लेवी के रूप में वसूली गयी 2.78लाख रुपये बरामद किये गये। इसके अलावा 2नक्सली कैंप और 1 मिनी गन फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया।
इस क्रम में 8926 गैर जमानती वारंट का निष्पादन किया गया, 4350लोगों के विरूद्ध धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी, 1.13लाख लीटर अवैध शराब की बरामदगी तथा 13 लोगों की गिरफ्तारी की गयी। इसके अतिरिक्त 56हजार से अधिक वाहनों की गहन जांच के बाद 1.93लाख रुपये जुर्माने की वसूली गयी। इसके साथ-साथ सीमावर्ती राज्यों से समन्वय स्थापित कर नक्सलियों और अपराधियों के विरूद्ध किये जाने वाली कार्रवाई से संबंधित 17 अंतररार्ज्यीय बैठक की गयी गयी।
आशीष बत्रा ने बताया कि 29 अप्रैल को मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में युद्ध स्तर पर गैर जमानती वारंट का निष्पादन, हथियार और विस्फोटकों की बरामगी तथा विभिन्न प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।