जानें क्या है आज का भविष्यफल?
1 min read
नई दिल्ली।
जानें क्या है आज का भविष्यफल?
नई दिल्ली। शुभ संवत 2075 शाके 1940 सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन शुक्ल पक्ष, वसंत ऋतु गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथी चतुर्थी, रविवासरे, अश्वनी नक्षत्रे, ब्रम्ह येगे, वणिक करणे, मेष की चंद्रमा, भद्रा दोपहर 1/15 विनायकी चौथ क्रत, मूल समाप्त रात्रि 12/16 पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होवेंगी।
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, शिक्षक तथा लेक्चरार, लिपिक, रेल कर्मी, कर्मचारी, अकाउंटेंट, ऑफीसर, लेखक-कवि होगा।
मेष राशि – किसी आरोप से बचिये, मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि के योग अवश्य ही बनेंगे।
वृष राशि – कुछ बाधायें कष्टप्रद होंगी, स्त्री शरीर कष्ट होगा, समय का ध्यान रखें।
मिथुन राशि – स्त्री वर्ग से हर्ष, चिन्ता, व्यवसाय कार्य में आरोप-प्रत्यारोप से बचिये।
कर्क राशि – दैनिक व्यवसाय गति मंद रहेगी, असमर्थता का वातावरण बना ही रहेगा।
सिंह राशि – धन का व्यर्थ व्यय होगा, दूसरों के कार्यों में हस्ताक्षेप न करें।
कन्या राशि – विशेष कार्य स्थगित रखें फिर भी कार्य सफलता पूर्वक अवश्य होंगे।
तुला राशि – आशानुकूल सफलता से हर्ष, दैनिक व्यवसाय गति उत्तम बनेगी।
वृश्चिक राशि – अधिकारियों का मेल-मिलाप फलप्रद होगा तथा चिन्ता कम होगी।
धनु राशि – विशेष कार्य स्थगित रखें, कार्यगति में सुधार होगा, कार्य योजना बनेगी।
मकर राशि – मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्यगति में सुधार होगा, कार्य पर ध्यान दें।
कुंभ राशि – कार्य क्षमता में अचानक असमर्थता का वातावरण बनेगा, धैर्य पूर्वक आगे बढ़ें।
मीन राशि – अर्थ व्यवस्था में सुख, संतोष, धन प्रप्ति व समृद्धि के योग बनेंगे।