जानें किसे डेट करना चाहती हैं तापसी पन्नू…..?
1 min read
मुंबई।
जानें किसे डेट करना चाहती हैं तापसी पन्नू…..?
मुंबई। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान को कौन नहीं पसद करता है। इतनी छोटी उम्र से ही तैमूर की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर भी तैमूर की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। तैमूर की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बाजार में तैमूर डॉल भी बिकने लगे। तो अब बदला ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा है कि वह तैमूर को डेट करना पसंद करेंगी। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि क्या वह नन्हे नवाब को चुन सकती हैं। इसके आगे रिलेशनशिप के बारे में तापसी ने कहा कि सभी ऐक्टर्स को वह कलीग की तरह देखती हैं। वह कभी भी किसी को ऐक्टर को खास नजर से नहीं देखतीं क्योंकि उन्हें पता है कि एक दिन उनके साथ काम कर सकते हैं। अपनी आने वाली फिल्म बदला के प्रमोशन के दौरान तापसी ने यह दिलचस्प बात कही। जब तापसी से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिंगल हैं और किसी भी बॉलिवुड ऐक्टर को डेट नहीं कर रही हैं।
इससे पहले तैमूर की बहन सारा अली खान ने भी तैमूर के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। बता दें कि शुक्रवार को तापसी पन्नू की फिल्म बदला रिलीज हुई । इस फिल्म में तापसी के साथ बिग बी अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। दर्शक भी पिंक की इस जोड़ी को फिर से परदे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।