जलावन लाने गई युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म
1 min read
जलावन लाने गई युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म………
पूर्णिया !
अमौर थाना क्षेत्र के बहुरा से एक दुष्कर्म पीड़िता पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार मे पहुँची। डीएसपी नुरुल हक ने त्वरित कार्यवाई करते हुए महिला कर्मी से उनका बयान लिया।
पीड़िता की माँ ने बताया कि वह अमौर थाना गई थी मगर आरोपी के परिजनों ने मारपीट कर वहाँ से भगा दिया। इंसाफ नहीं मिलने पर यहाँ एसपी के जनता दरबार मे इंसाफ के लिए आयी है।
पीड़िता की माँ ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी खेत मे मकई का डंठल लाने गई थी। वही खेत मे आरोपी मो मुन्तसिर आलम ने चाकू के नोक पर दुष्कर्म किया। साथ ही घर मे किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। हल्ला करने पर आरोपी वही चाकू छोड़कर भाग गया।
पीड़िता की माँ ने बताया कि घटना के शाम को आरोपी के परिजन ने घर पर आकर उसके सभी परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़िता के परिजन से डीएसपी ने विस्तार से पूरी जानकारी ली और अमौर थानाध्यक्ष को मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
रखे आप को आप के आस पास के खबरो से आप को आगे .newstodayjharkhand.com watsaap 9386192053