(जम्मू कश्मीर) आसिफा गैगरेप: मरने के बाद भी हो रही है दरिंदगी
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
जम्मू कश्मीर।
आसिफा गैगरेप: मारने के बाद भी हो रही है दरिंदगी।
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप का मामले में पूरे देश में गुस्सा देखा गया।
सारा देश आसिफा को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आया।
लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों की मानसिकता इस हद गिर चुकी हैं कि।
वह इस मामले की पीड़िता को पॉर्न साइट पर इतनी तेजी से खोजा जा रहा है।
भारत में यह नंबर वन सर्च के रूप में उभरा है। इतना ही नहीं इस अश्लील वेबसाइट पर सर्च इतनी जद्दोजहद के साथ की जा रही है कि पॉर्न साइट पर उस बच्ची का नाम टॉप ट्रेंडिग में है। ये कितनी दुखद बात है।
कि जिस मासूम का किडनैप, गैंगरेप और हत्या कर दिया जाता है, उसे पॉर्न वेबसाइट्स पर सर्च किया जाता है।
जब इस सर्च की पड़ताल की तो पता लगा कि पॉर्न वेबसाइट्स पर ना केवल कठुआ रेप पीड़ित का नाम, बल्कि उसके नाम के साथ एमएसएस्, उसके नाम के बाद रेप, उसके नाम के बाद मुस्लिम तक सर्च किया गया है।
सांजी राम हैं मुख्य साजिशकत्र्ता।
कठुआ में एक गांव के देवीस्थान की देखरेख करने वाले सांजी राम को इस अपराध के पीछे मुख्य साजिशकत्र्ता बताया गया है।
लेकिन आठ आरोपियों में से जिसने बच्ची के साथ सबसे ज्यादा बर्बता की उसकी उम्र महज 15 साल है।
इस अपराध में विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजूरिया और सुरेंद्र वर्मा, प्रवेश कुमार ऊर्फ मन्नू, सांजी राम का भतीजा, एक नाबालिग, और उसका बेटा विशाल जंगोत्रा ऊर्फ शम्मा शामिल थे।
आरोप पत्र में जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल तिलक राज और उप निरीक्षक आनंद दत्ता का भी नाम है जिन्होंने कथित तौर पर राम से चार लाख रुपए लिए और अहम साक्ष्य नष्ट किए।
17 जनवरी को हुआ बच्ची का शव बरामद
10 जनवरी को लड़के ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बच्ची को किडनैप किया और मंदिर ले जाने से पहले उसका रेप किया।
पुलिस ने अपनी चार्जशीट में बताया कि दोनों ने चार दिन तक कई बार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर अपने कजन को फोन किया है कि वो भी आए और अपनी हवस शांत करे।
उसके बाद 13 जनवरी को आरोपियों ने आसिफा की हत्या कर दी। उसके बाद 17 जनवरी को पुलिस को बच्ची का शव बरामद हुआ।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com