जमशेदपुर: मुंबई गया था काम करने पर वापस लौटा लाश
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
जमशेदपुर।
न्यूज़ टुडे संवाददाता:::::
जमशेदपुर । बहरागोड़ा -विधायक कुणाल षडंगी की पहल पर पहुँचा बहरागोडा प्रखण्ड के छोटा पारुलिया पंचायत के तेतूलडांगरा गाव के 17 वर्षीय सुकलाल मुंडा का शव।
मुंबई के वाईकाला स्थित मिशिगन ईपीसी लिमिटेड नाम की कम्पनी मे काम करने गया था। आज शव मुंबई से गीतांजली एक्सप्रेस से जमशेदपुर पहुँचा और वहाँ से विधायक ने एम्बुलेंस की व्यवस्था करके शव को गाव पहुँचाया।
कम्पनी मे योगदान देने के एक दिन पहले ही स्टेशन पहुँचने का थोड़ी देर के बाद सुकलाल मुंडा चक्कर खाकर गिर गया और अस्पताल ले जाने का क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। परिवार वालों ने विधायक को सूचना दी थी।
विधायक की पहल पर शव आज 4 दिनो के बाद तेतूलडांगरा पहुँचा। विधायक गाँव पहुँचे और उसके पिता और परिवार जनों से मिलकर आर्थिक मदद की और शोक जताया। सुकलाल के पिता ने बताया कि 6 दिनो पहले ही वह मुंबई काम करने गया था। लेकिन काम शुरु करने के पहले ही उसकी मौत हो गई।
कम्पनी वालों ने मदद का भरोसा दिया है क्योकि सुकलाल मुंडा का चचेरा भाई उसी कम्पनी में कार्यरत है।
विधायक ने कहा कि दुख की घड़ी मे पूरा झामुमो परिवार पीड़ित परिवार के साथ है। इस मौक़ा पर जिप सदस्य सत्यवान नायक, मुखिया सुधीर मुंडा, असीत मिश्रा, सुमन मंडल, जयदीप आईच, शक्तिपद सोम सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap9386192053