(जमशेदपुर): जंगल में पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया है
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
जमशेदपुर।
न्यूज़ टुडे संवाददाता.
बीरेंदर मंडल।
जमशेदपुर: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रायबासा जंगल में पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया है।
शव मिलने की सूचना मिलते ही आस- पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने आशंका जताई है कि कहीं औऱ हत्या कर शव को लाकर फेंके दिया गया है।
आपको बता दें कि किसी ने जंगल से काफी तेज बदबू आने की सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस ने गांववालों की मौजूदगी में बोरे में बंद शव को खोला।
लाश सड़ी हुई थी और काफी बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com watsaap9386192053