(जमशेदपुर): काल कितना कुरुर है तू खेल खेल में माशूम की चली गई जान
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
जमशेदपुर।
बीरेंदर मंडल…… जमशेदपुर।
जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र की अमीषा कुमारी की मौत खेल-खेल में हो गई।
अमीषा जो तीन क्लास की छात्रा है और दो भाई बहन है। अमीषा के पिता डियूटी गए थे माँ खाना पकाने लिए किचन में थी।
तभी 9 वर्षीय अमीषा अपने छोटे भाई के साथ घर के आंगन में सीढियो में रस्सी लगाकर खेल रही थी, तभी उसका गला अचानक खेलते-खेलते रस्सी में फंस गया और अमीषा की मौत हो गई।
वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दी। परिजनों का कहना है की अमीषा अपने ही घर में रस्सी के सहारे खेल रही थी,
उस दौरान गले में रस्सी फसने के कारण मौत मौत हो गई।
इस तरह की घटना से परिवार को झकझोर कर दिया है। वही पुलिस की माने तो जांच चल रही, जानकारी के अनुसार खेलने के क्रम में बच्ची की मौत हुई है।