जमशेदपुर:जेल में छापेमारी कर अधिकारियों ने कैदी वार्ड से तीन मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और चार्जर बरामद किये
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
जमशेदपुर।
न्यूज़ टुडे संवाददाता………जमशेदपुर। घाघीडीह सेंट्रल जेल में तड़के करीब सात बजे जिला प्रशासन ने छापा मारा तो हड़कंप मच गयी।
अधिकारियों ने छापेमारी कर कैदी वार्ड से तीन मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और चार्जर बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक छापेमारी अभियान नियमित अंतराल पर की जाने वाली कार्रवाई के तहत किया गया। लेकिन माना जा रहा है कि हाल के दिनों में शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर जेल में छापेमारी की गयी।
छापेमारी का नेतृत्व सिटी एसपी और एसडीओ कर रहे थे। अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को लगाया गया था। जेल में प्रतिबंधित आपत्तिजनक चीजें बरामद होने की जानकारी सिटी एसपी प्रभात कुमार ने दी।
पुलिस जेल में बंद कुख्यात कैदियों के माध्यम से अपराध के तह तक जाने की कोशिश कर रही है। इधर छापेमारी से सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों में हड़कंप मच गयी। बारी-बारी से कैदी वार्डों और जेल परिसर के पूरे क्षेत्र की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस को तीन मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और चार्जर बरामद करने में सफलता मिली।